स्किन इन्फेक्शन को कैसे ठीक करें?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 11:02

ये 5 घरेलू उपाय स्किन इंफेक्शन को दूर करने में हैं असरदार, जानिये कैसे करें इस्तेमाल
एंटी-फंगल है लहसुन – लहसुन की चार से पांच कलियां लेकर उनका छिलका उतार लें। फिर इनका पेस्ट बनाकर स्किन इंफेक्शन की जगह पर लगाएं। इसे एक से दो घंटे के लिए स्किन इंफेक्शन की जगह पर लगे रहने दें।

घरेलू उपायों को अपनाकर स्किन इंफेक्शन से निजात पाई जा सकती है।
स्किन इंफेक्शन की वजह से न सिर्फ त्वचा खराब दिखती है बल्कि अंदरूनी तौर पर भी स्किन डैमेज हो जाती है। स्किन इंफेक्शन पर जल्दी कोई दवाई असर नहीं करती है। ऐसे में यह जरूरी है कि दवाईयों के साथ ही घरेलू नुस्खों का भी रुख किया जाए।
एंटी-फंगल है लहसुन – लहसुन की चार से पांच कलियां लेकर उनका छिलका उतार लें। फिर इनका पेस्ट बनाकर स्किन इंफेक्शन की जगह पर लगाएं। इसे एक से दो घंटे के लिए स्किन इंफेक्शन की जगह पर लगे रहने दें। फिर गुनगुने पानी से इसे साफ कर दें। साथ ही रोज सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां खाने से भी जल्दी आराम मिलेगा।

हल्दी का इस्तेमाल करें – अगर आपको स्किन प्रॉब्लम है तो हल्दी का इस्तेमाल जरूर करें। आधा चम्मच हल्दी पाउडर लें। उसमें दो चम्मच पानी मिलाएं। इसका गाढ़ा पेस्ट इंफेक्शन की जगह पर लगाएं। साथ ही इसका सेवन भी अधिक करें। आप चाहें तो हल्दी पाउडर को गर्म पानी के साथ निगल सकते हैं वरना हल्दी का काढ़ा बनाकर भी पिया जा सकता है।
नीम से होता है फायदा – नीम को एंटी-बैक्टिरियल माना जाता है। इसे खाया भी जा सकता है और इंफेक्शन की जगह पर नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर लगा भी सकते हैं। इसके पेस्ट को रोजाना तीन से चार घंटे के लिए लगाने से फर्क जल्दी होना शुरू हो जाता है। नीम से स्किन इंफेक्शन बहुत जल्दी ठीक होते हैं। इसमें ऐेसे तत्व होते हैं जिससे त्वचा के रोग दूर होते हैं।

असरदार है कपूर – स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में कपूर को बहुत खास माना जाता है। विशेष तौर पर खुजली की समस्या को कपूर बहुत जल्द ठीक कर देता है। नारियल के तेल में कपूर मिलाकर गर्म करें जब कपूर नारियल के तेल में मिक्स हो जाए तो आंच बंद कर दें। फिर तेल ठंडा होने पर त्वचा पर लगाएं। तेल लगाकर अच्छे से मसाज करें। इसके लगातार तीन दिन इस्तेमाल से आराम मिलता है।

आजमाकर देखें त्रिफला – ज्यादातार त्वचा के रोग अपच की वजह से होते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आपका पेट साफ हो। रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ आधा चम्मच त्रिफला पाउडर खाएं। इससे जल्द ही आराम मिलेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info